छत्तीसगढ़

हवलदार के बेटे ने दोस्तों के साथ की एएसआइ की पिटाई |


दुर्ग: भिलाई नगर थाना में एक विवाद के चलते से एक हवलदार के बेटे ने थाना में पदस्थ एक एएसआइ की पिटाई कर दी। आरोपित ने अपने कुछ दोस्तों को बुलवाकर एएसआइ को घेरकर उसकी बेदम पिटाई की । एएसआइ को लड़को ने इतना पिटा की उसका सिर फुट गया।



घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि भिलाई नगर थाना में पदस्थ एएसआइ गुप्तेश्वर यादव से नगपुरा चौकी में पदस्थ हवलदार यशवंत ठाकुर के छोटे बेटे ने मारपीट की है। दोनों के बीच पहले भिलाई नगर थाना में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपित ने अपने कुछ दोस्तों को जयंती स्टेडियम के पास बुलवाया। इसके बाद आरोपित ने गुप्तेश्वर को भी फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी बेदर्दी से पिटाई की। एएसआइ को चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एएसआइ की हालत गंभीर बनी हुई है।

read also- CG Weather Update: प्रदेशवासियों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, प्री मॉनसून की एंट्री होने का मौसम विभाग ने जताया अनुमान…

एएसआइ को गंभीर हालत में छोड़कर वे लोग वहाँ फरार हो गए। वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एएसआइ को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपितों की तलाश जारी है।



Related Articles

Back to top button