Breaking News

ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को कार चालक ने 1.5 किमी तक घसीटा, विडियो हुवा वायरल


महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में ट्रैफिक सिग्नल पार करने से रोके जाने के दौरान कार के बोनट पर एक यातायात पुलिस कांस्टेबल को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मानिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संपतराव पाटिल ने कहा कि कार चालक की उम्र 19 साल है और उसके पास वैध लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना रविवार की है और चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पाटिल ने बताया कि वसई के व्यस्त चौराहे पर कांस्टेबल जब ड्यूटी पर था तभी उसने ट्रैफिक सिग्नल पार करने पर उत्तर प्रदेश में पंजीकृत एक कार को रुकने का इशारा किया।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल जब पूछताछ कर रहा था तो चालक ने गाड़ी चला दी और पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटते हुए ले गया। अधिकारी ने बताया कि इसी हालत में चालक करीब डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। पाटिल ने कहा कि यातायात जाम की वजह से कार रुकी और राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button