WPL Auction – मंधाना पर हुई पैसों की बारिश, हरमनप्रीत कौर को खरीदा बंगलुरू ने |

प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में चल रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीमें नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नीलामी में खर्च करने के लिए कुल 12-12 करोड़ रुपये मिले।
नीलामी में सबसे पहले भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर बोली लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत हुई। आरसीबी ने अंत में बाजी मारी।
सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली खिलाड़ियों की सूची
खिलाड़ी देश टीम सोल्ड प्राइस
स्मृति मंधाना भारत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3.40 करोड़ रुपये
एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया गुजरात जाएंट्स 3.20 करोड़ रुपये
नताली स्कीवर इंग्लैंड मुंबई इंडियंस 3.20 करोड़ रुपये
दीप्ति शर्मा भारत यूपी वॉरियर्स 2.60 करोड़ रुपये
जेमिमा रोड्रिग्ज भारत दिल्ली कैपिटल्स 2.20 करोड़ रुपये
बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया गुजरात जाएंट्स 2 करोड़ रुपये
शेफाली वर्मा भारत दिल्ली कैपिटल्स 2 करोड़ रुपये
पूजा वस्त्राकर भारत मुंबई इंडियंस 1.90 करोड़ रुपये
ऋचा घोष भारत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1.90 करोड़ रुपये
हरमनप्रीत कौर भारत मुंबई इंडियंस 1.80 करोड़ रुपये
गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने इस खिलाड़ी को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस को नीलामी में गार्डनर के लिए हराया।
स्कीवर को मुंबई और दीप्ति को यूपी ने खरीदा
इंग्लैंड की कप्तान नटाली स्कीवर को गार्डनर के बराबर पैसे मिले। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।
इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को हरमनप्रीत कौर के बराबर पैसे मिले। एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
एलिस पैरी को आरसीबी ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीद लिया। एलिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दिल्ली की टीम ने 1.60 करोड़ की बोली लगाकर अपना नाम वापस ले लिया।
इस ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों को चुना गया जिसमें 50 भारतीय और 30 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं. कुल 20 खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज़्यादा की राशि मिली है.https://t.co/tDb2J0ZntZ
— BBC News Hindi (@BBCHindi) February 14, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




