सिर्फ 633 रुपए में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे इतना सस्ता – cgtop36.com

अब आप सस्ते में एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते है। देश की सरकारी तेल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प लेकर आई है। कस्टमर को सिर्फ 633 रुपए में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। जानिए कैसे आप इतना सस्ता सिलेंडर ले सकते हैं।
आपको बता दें कि इंडेन अपने कस्टमर्स के लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है। इस सिलेंडर को ग्राहक 633.5 रुपए में खरीद सकते हैं। कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा छोटे परिवार के लिए बेहतर ऑप्शन है। बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं। इसमें 10 किलो गैस मिलती है। इस कारण इन एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम होती है। खास बात यह है कि ये रसोई गैस पारदर्शी होते हैं।
इंडियन ऑयल ने कहा कि कंपोजिट सिलेंडर 28 शहरों में उपलब्ध है। यह जल्द ही सभी शहरों में उपलब्ध होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह रसोई गैस मुंबई में 634 रुपए, कोलकाता में 652, चेन्नई 645 रुपए, लखनऊ में 660 रुपए, भोपाल में 638 रुपए और गोरखपुर में 677 रुपए में उपलब्ध है।
बता दें पिछले महीने 14.2 किलो वाले रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का सिलेंडर 899.50 रुपए, कोलकाता में 926 रुपए, चेन्नई में 915.5 रुपए और मुंबई में 899 रुपए है।


