बिजनेस

जानें आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम, ऐसे जानें अपने शहर में कीमत – cgtop36.com


पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज तेल कंपन‍ियों की तरफ से पुराने स्‍तर पर ही रखे गए हैं. कंपन‍ियों की रेट नहीं बढ़ाने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है. राजस्‍थान के गंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल 122.93 रुपये और डीजल 105.34 रुपये प्रति लीटर ब‍िक रहा है.

कई द‍िन की तेजी के बाद सोमवार को कच्‍चे तेल की कीमत में हल्‍की ग‍िरावट देखी गई. डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड 100.30 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 104.7 डॉलर प्रत‍ि डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया. देश की प्रमुख तेल कंपन‍ियों ने 6 अप्रैल 2022 को आख‍िरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट में 80 पैसे प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी की थी. इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था.

क्या हैं आज के दाम?
– दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर
– गंगानगर (राजस्‍थान) में पेट्रोल 122.93 रुपये और डीजल 105.34 रुपये प्रति लीटर

पोर्टब्‍लेयर में सबसे सस्‍ता पेट्रोल
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल और डीजल का रेट सबसे कम है. यहां पर सोमवार को पेट्रोल 91.45 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर ब‍िक रहा है. पांच राज्‍यों के चुनाव पर‍िणाम आने के बाद तेल कंपन‍ियों ने तेल के रेट में इजाफा क‍िया था. इससे पहले द‍िल्‍ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. वहीं डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर था.

कैसे चेक करें अपने शहर के रेट
अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.



Related Articles

Back to top button