
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पलारी क्षेत्र की एक पीडिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.08.2021 के रात्रि 08.00 बजे खाना खाकर सोई थी कि रात्रि के करीबन 01.00 बजे गांव का पुनाराम बंजारे घर अंदर घुसकर पीडिता के कमरे में जाकर बेईज्जती करने नियत से छेडछाड किया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 428/2021 धारा 456,354 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय कल्याण ऐलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पीताम्बर पटेल को जानकारी देकर एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सी.आर. चन्द्रा. सउनि जनक राम यादव, आरक्षक गुलशन वर्मा, सतपाल सिंह एवं महिला आरक्षक 493 आशा भारती द्वारा वरिष्ठाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी पुनाराम बंजारे पिता नाथू राम बंजारे उम्र 33 वर्ष साकिन जारा थाना पलारी जिला बलौदाबाजार को दिनांक 15.08.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।




