बिजनेस

पेट्रोल डीजल पर बढ़ गया वैट, बढ़ गई अब कीमत, ऐसे जानिए आपके शहर में कितना है पेट्रोल डीजल के दाम

देश की राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से दिल्ली में अब पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर ही वैट बढ़ाने का ऐलान किया है तो वहीं पेट्रोल पर वैट को बढ़ाकर 27 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया गया है, जबकि डीजल पर 16.77 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया गया है।

बता दें कि अब दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 71.26 प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 69.29 प्रति लीटर हो गई है। कोरोना वायरस संकट की वजह से बीते करीब 40 दिनों से सबकुछ लॉकडाउन है, ऐसे में सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सरकार का अप्रैल का रेवेन्यू 3500 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये ही रह गया है. साफ है कि सरकार की कमाई पर पड़े असर का दंड अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है. पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन शामिल होता है। आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड>, लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Related Articles

Back to top button