बिजनेस

टमाटर आम आदमी की पहुंच से हो रहा बाहर, 80 रु किलो में बिक रहा बाजार में


राजधानी दिल्ली में टमाटर बुधवार को 60-80 रुपए तक बिका, तो कई शहरों में टमाटर के भाव 100 रुपए तक पहुंच गए हैं. दिल्ली के बाजारों में टमाटर के अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम में पिछले हफ्ते के मुकाबले वृद्धि देखी गई है. दुकानदारों के मुताबिक, आगामी दिनों में यह दाम अभी और बढ़ेंगे, क्योंकि बरसात के मौसम में अक्सर सब्जियां महंगी हो जाती हैं. इसके अलावा सलाद में उपयोग में आने वाली सब्जियां और महंगी होंगी।

Read Also – गंदी बात फेम लोलिता भाभी आभा पॉल के दीवाने हैं लोग, हॉट और सेक्सी फोटोज से भरा पड़ा है सोशल मीडिया

एशिया की सबसे बड़ी सब्जी और फल मंडी आजादपुर और गाजीपुर मंडी के कारोबारियों के मुताबिक, टमाटर की आवक घटकर लगभग एक तिहाई रह गई है, जिससे इसकी कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. रिटेल मार्केट में इस साल टमाटर 65-80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है. दिल्ली में नींबू 200 रुपए से 250 रुपए किलो तक बिक रहा है, तो वहीं, बैगन 60 से 80 रुपए किलो, लौकी 50 रुपए किलो, गोभी 100 से 120 रुपए किलो, प्याज 40 रुपए किलो, आलू 40 रुपए किलो, शिमला मिर्च 100 से 130 रुपए किलो, गाजर 80 रुपए किलो, पालक 60 रुपए किलो में बेचा जा रहा है।

Read Also – बिलासपुर- अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो कर दी सोशल मीडिया में viral, पत्नी को चला पता तो

हालांकि दिल्ली के कई इलाकों में इन सब्जियों के दाम इनसे भी अधिक हैं. सप्लाई में कमी के बीच अन्य सब्जियां भी महंगी हो रही हैं. नुकसान के डर से किसानों ने नई फसल नहीं लगाई है।





Related Articles

Back to top button