बिजनेस

आज से हाईवे एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की नई दरें लागू, हुवा इतना महंगा


आज रात 12 बजे (शुक्रवार) से सभी नेशनल हाइवे पर बढ़ा टोल टैक्स लागू हो जाएगा। इससे यात्रियों के जेब पर भारी असर पड़ेगा। एनएचएआई के प्रॉजेक्टर डायरेक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि हर वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स रिवाइज किया जाता है। आइए जानते हैं यूपी के किस हाइवे से गुजरने पर टोल टैक्स कितना देना होगा।

गाजियाबाद से मेरठ हापुड़ जाने के लिए अब ज्यादा रुपये देने होंगे। एनएच-9 के छिजारसी टोल पर जहां पहले कार के एक चक्कर के लिए 155 रुपये देने पड़ते थे तो वहीं अब 165 रुपये देने होंगे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) के काशीपुर टोल प्लाजा 155 की जगह 160 रुपये लगेगा। साथ ही छिजारसी टोल प्लाजा के आसपास 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के मासिक पास में भी बढ़ोतरी की गई है। जहां मासिक पास 315 रुपये में बन जाता था तो वहीं अब इसके 330 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं गाजियाबाद-बुलंदशहर-अलीगढ़ हाइवे एनएच-91 पर दो टोल प्लाजा हैं। पहला टोल प्लाजा बुलंदशहर जिले के लुहारली और दूसरा अलीगढ़ जिले के गभाना में है। इन दोनों टोल पर अभी तक कार का टैक्स 135 रुपये लगता है, जिसमें 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों पर 685 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन पर 1090 रुपये, बस-ट्रक पर 2195 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन पर 3365 रुपये और बड़े आकार वाहन पर 4305 रुपये टोल टैक्स लगेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हल्के मोटर वाहन पर 655 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन पर 1035 रुपये, बस-ट्रक पर 2075 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन पर 3170 रुपये और बड़े आकार वाहन पर 4070 रुपये टोल देना होगा।

वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सोहना-गुड़गांव रोड पर घामडौज टोल प्लाजा और केएमपी एक्सप्रेस वे पर अब टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। इन पर 31 मार्च की रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सोहना-गुड़गांव रोड पर घामडौज टोल प्लाजा और केएमपी एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में करीब 7 फीसद तक की वृद्धि की जाएगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोहना से दौसा तक पहले लाइट व्हीकल यानी कार, जीप, वैन को 500 रुपए का टोल टैक्स देना पड़ता था। अब 31 मार्च की रात से 525 रुपए देना होगा। इस रूट पर अधिकतम टोल 3380 रुपए तक लगेगा। इसके अतिरिक्त यूपी और महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर टोल टैक्स में वृद्धि की जाएगी।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button