बिजनेस

घट गई पेट्रोल डीजल की कीमत, जानिए आज के ताजा दाम |


अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह, 24 अगस्त को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 82.87 डॉलर प्रति बैरल है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 78.51 डॉलर प्रति बैरल है. हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

मोबाइल से कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट? जान लीजिए प्रोसेस

दिल्ली-NCR में तेल की कीमत

शहर का नाम  पेट्रोल रु.लीटर डीजल रु.लीटर

दिल्ली  96.72 रुपये       89.62 रुपये

नोएडा  96.79 रुपये       89.96 रुपये

गाजियाबाद    96.58 रुपये   89.75 रुपये

गुरुग्राम 97.18 रुपये       90.05 रुपये

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.



Related Articles

Back to top button