आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, एलपीजी सिलेंडर हुवा इतना सस्ता, बदल गए दाम

आज से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो रही है। ऐसे में पहली तारीख को लोगों को राहत की खबर मिली है। दरअसल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है।
बता दें कि इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,028 रुपए हो गया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दामों को कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बीते महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल मार्च में पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भी 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी।
देश के चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2028 रुपये मुंबई में 1980, कोलकाता में 2132 और चेन्नई में 2192.50 रुपये है।
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपए हुई। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है: सोर्स
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.

