टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया के CEO और प्रबंध निदेशक के पद पर किया नियुक्त – cgtop36.com

टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है. टाटा संस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 50 वर्षीय कैंपबेल विल्सन के पास एविएशन इंडस्ट्री का 26 सालों का अनुभव है. एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने विल्सन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. हालांकि, अभी इसके लिए नियामकीय मंजूरियां ली जानी हैं.
फिलहाल विल्सन सिंगापुर एयरलाइंस से संबंधित ‘स्कूट’ के सीईओ है. वह पूर्ण सेवा एयरलाइन के अलावा किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनियों में भी रहे हैं. टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘मुझे विल्सन का एयर इंडिया में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. वह विमानन उद्योग के एक दिग्गज अनुभवी हैं जिन्होंने प्रमुख वैश्विक बाजारों में काम किया है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘एशिया में एयरलाइन ब्रांड स्थापित करने के उनके अनुभव से एयर इंडिया को फायदा मिलेगा. मैं एक विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.’’
इससे पहले इस साल फरवरी में टाटा संस ने तुर्की की एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन इल्कर आयसी को एयर इंडिया का सीईओ एवं प्रबंध नियुक्त करने की घोषणा की थी. हालांकि, भारत से जुड़े अपने विचारों को लेकर विवादों के बीच आयसी ने इस पेशकश को ठुकरा दिया था. अब कंपनी ने कैंपबेल विल्सन को इस पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है.
टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया के CEO और प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया। #AirIndia pic.twitter.com/uQNdO6rB4i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.

