बिजनेस

शेयर बाजार में लौटेगी रौनक! विदेशी निवेशकों ने खरीदे 9000 करोड़ के शेयर… |


Share Market : 3 दिसंबर का दिन भाजपा के लिए बेहद खास रहा। तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बहुमत के साथ जीत से शेयर बाजार में भी आज तेजी आ सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को सेंसेक्स नई ऊंचाई छू सकता है।

सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आने की संभावना है। विश्लेषकों के मुताबिक, तीन प्रमुख राज्यों में भाजपा की जीत से अब 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी हो सकती है। इन तीनों राज्यों में लोकसभा की 60 से ज्यादा सीटें हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा को आर्थिक सुधार और अर्थव्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय दिया जाता है।

2024 के आम चुनावों से पहले, प्रमुख राज्यों में भाजपा की निर्णायक जीत भारत की बढ़ती विकास क्षमता पर दांव लगाने वाले निवेशकों को एक मजबूत संदेश देगी। हालांकि, दक्षिण भारत में लगातार भाजपा की हार से लोकसभा में कुछ सीटों पर असर होने की भी संभावना थी। पर उसकी तुलना में बड़े हिंदी भाषी राज्यों में जीत ने उस असर को खत्म कर दिया है।

read more- सियासी गलियारों में हलचल, भ्रष्टाचार पर अरुण साव बोले किसी नही छोड़ा जाएगा

शुक्रवार को था निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने एक दिसंबर को 20,267 का नया रिकॉर्ड बनाया था। सेंसेक्स भी 67,000 के पार बंद हुआ। हालांकि, सितंबर के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने से यह चूक गया। अगर निफ्टी 20,430 के ऊपर बना रहता है तो यह इस हफ्ते 20,620 से 20,810 तक जा सकता है। बैंक निफ्टी भी 46,120 के पार हो सकता है।

निवेशक कर सकते हैं मुनाफा वसूली विश्लेषकों का मानना है कि इस तेजी के बाद निवेशक मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि, यह भी देखना होगा कि विदेशी निवेशक इस चुनाव परिणाम को कैसे लेते हैं। दो महीने की निकासी के बाद विदेशी निवेशकों ने नवंबर में 9,000 करोड़ रुपये और दिसंबर में महज एक दिन के कारोबार में ही 9,744 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

ऐसे में इस महीने ये निवेशक एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। निफ्टी में और तेजी आने की उम्मीद शेयर बाजार को 3-1 से जीत का अनुमान नहीं था। पर अब इस परिणाम के बाद बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद है। बाजार ने मई 2024 के लिए चुनाव पूर्व रैली नवंबर के मध्य से ही शुरू कर दी है। इसलिए इसमें और तेजी की उम्मीद है। इस तेजी से निफ्टी दिसंबर में 21,000 के आंकड़े को पार कर सकता है। - सुनील न्याति, एमडी, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि.



Related Articles

Back to top button