बिजनेस

Petrol Price Hike 14 February 2021 – आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, आम आदमी को महंगाई की मार, ऐसे जानें आपके शहर की कीमत

Petrol Price 14 February 2021 Update: महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का बुरा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है. पिछले 6 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिससे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल के दाम भी रोजाना बढ़ रहे हैं जिससे महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है.


दिल्ली में आज पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 88.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कि एक नया रिकॉर्ड है, मुंबई में भी पेट्रोल 95.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, कोलकाता में पेट्रोल आज 90.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 90.96 रुपये प्रति लीटर है.

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें जानें –
दिल्ली 88.44 88.73
मुंबई 94.93 95.21
कोलकाता 89.73 90.01
चेन्नई 90.70 90.96

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

Related Articles

Back to top button