बिजनेस

Petrol Diesel Price – पेट्रोल-डीजल के दाम, जान‍िए अपने शहर का भाव

एक दिन की कटौती के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.शनिवार को पेट्रोल 11 से 13 पैसे तक सस्ता हुआ था, वहीं डीजल की कीमत में 12 पैसे तक की कमी आई थी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल का मूल्य 81.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल जहां 89.05 रुपये लीटर है तो डीजल 81.93 रुपये। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 13 सितंबर 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

read also,,रायपुर – देश और प्रदेश की आर्थिक- सामाजिक समस्याओं का समाधान, समावेशी विकास से ही संभव – भूपेश बघेल

शहर   डीजल (रुपये/लीटर)    पेट्रोल (रुपये/लीटर)

दिल्ली 72.93     81.86

कोलकाता     76.43     83.36

मुंबई   79.45     88.51

चेन्नई 78.26     84.85

जयपुर 81.93     89.05

नोएडा  73.24     82.19

रांची   77.12     81.35

बेंगलरु 77.22     84.52

पटना  78.18     84.43

चंडीगढ़ 72.59     78.75

लखनऊ 73.14     82.09

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने मार्च के मध्य से बेंचमार्क लागत में गिरावट के बीच उत्पाद शुल्क में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को समायोजित करने के लिए 82 दिन तक वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं किया था। तीन सितंबर को पहली बार डीजल के दाम घटाए गए थे। 

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा लागत के अनुरूप कीमतों में संशोधन शुरू किए जाने के बाद सात जून से 25 जुलाई के दौरान डीजल के दाम 12.55 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। 25 जुलाई से दिल्ली को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की वजह से डीजल के दाम 8.38 रुपये प्रति लीटर घटे हैं। पेट्रोल में से सात जून से 29 जून के दौरान 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। कीमतों में संशोधन की प्रक्रिया 16 अगस्त से फिर शुरू हुई। उस समय से पेट्रोल 1.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। कुल मिलाकर सात जून से पेट्रोल के दाम 10.68 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button