Petrol Diesel Price – आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट
कच्चे तेल के बाजार में कल कीमतों में थोड़ी तेजी का रूख था। इसके बावजूद, सरकारी तेल कंपनियां ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की। आज दोनों ईंधन की कीमतें घटी हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर घट कर 81.40 रुपये और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर घट कर 72.37 रुपये प्रति लीटर पर आ गय।
read also,,,आपके तारे – जानिए क्या कहतें हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन, 17 सितंबर राशिफल
अगस्त के दूसरे पखवाड़े में 1.65 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल
बीते 16 अगस्त से शुरू करें तो चार दिन, यानी बुधवार 19 अगस्त और 26 अगस्त, शनिवार 29 अगस्त, सोमवार 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी। पिछले महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई, वह बीते एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर ठहर कर कमी का रूख है और अभी तक इसमें 68 पैसे की कमी हो चुकी है।
पिछले जुलाई में सिर्फ डीजल ही हुआ था महंगा
बीते जुलाई में देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अभी बीते 3 सितंबर से डीजल रह-रह कर सस्ता हो रहा है और कल तक इसमें 1.19 रुपये की कमी आ चुकी है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 81.40 72.37
मुंबई 88.07 78.85
चेन्नै 84.44 77.73
कोलकाता 82.98 75.92
रांची 80.99 76.59
बेंगलरु 84.01 76.62
पटना 83.99 77.70
चंडीगढ़ 78.31 72.03
लखनऊ 81.74 72.58
नोएडा 81.84 72.68
(स्रोत आईओसी SMS)
कच्चे तेल के बाजार में तेजी का रूख
वैश्विक बाजार में बीते सप्ताह मांग नहीं होने से कीमतों में कोई खास हलचल नहीं दिखी। लेकिन इस सप्ताह के शुरूआती दिन से ही इसमें थोड़ी तेजी दिख रही है। कल बाजार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड जहां 0.68 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर बंद हुआ तो ब्रेंट क्रूड भी 0.50 डॉलर प्रति बैरल महंगा था।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


