बिजनेस

राजधानी में 104 हुवे पेट्रोल के दाम, आम आदमी की जेब पर डाका, अपने शहर में आज के भाव जानें ऐसे

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। हर दिन तेल कंपनियां कुछ पैसों की बढ़ोतरी के साथ दामों को बढ़ाती जा रही हैं। राजस्थान और महाराष्ट्र के कई शहरों के बाद अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो चली हैं। शुक्रवार (18 जून 2021) को देश में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ। लगातार बढ़ते दामों के चलते बीते 27 दिनों में पेट्रोल की कीमत 6 रूपये से ऊपर पहुंच गई है।

आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले अन्य शहरों जैसे श्रीगंगानगर, अनूपनगर, रीवा, मुंबई और परभणी जैसे शहरों में पेट्रोल 100 से ऊपर पहुच गया है।

जबकि देश की राजधानी दिल्ली में तेल की कीतम अभी 100 रुपये से नीचे हैं। शुक्रवार को नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 27 पैसे की बढ़ोतरी के सात 96.93 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 28 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 87.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 103.08 रुपये और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

वहीं कोलकाता शहर में पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 90.54 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। इसके अलावा चेन्‍नई में पेट्रोल 98.14 रुपये और डीजल 92.31 रुपये प्रति लीटर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 27 दिनों के अंदर पेट्रोल की कीमत 6.61 रुपये प्रति लीटर महंगी हो गई है।

अपने शहर में आज के भाव जानें ऐसे
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button