छत्तीसगढ़

मैनपाट में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश… |


छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में सोमवार दोपहर तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। तेज हवाओं के साथ वर्षा से मैनपाट का मौसम खुशनुमा हो गया। मैनपाट में वर्षा और तेज हवाओं की इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फोटो और वीडियो देखकर सरगुजा के मैदानी क्षेत्र के लोग उत्साहित नजर आए। सरगुजा में इन दिनों प्रचंड गर्मी पढ़ रही है।



सुबह से झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग बेचैन है। पिछले दो-तीन दिनों से दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से शाम को उमस बढ़ रही है। उमस भरी गर्मी के कारण परेशान लोगों को देर रात तक राहत नहीं मिल पाती। रात 10 बजे के बाद तक शहरी क्षेत्र में गर्म हवा चलती रहती हैं।

READ MORE- CG News: सीएम भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन में होंगे शामिल…

सोमवार सुबह से सरगुजा के मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के कारण कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी से बेहाल सरगुजा के मैदानी क्षेत्र के लोग मैनपाट में हुई वर्षा के कारण उत्साहित नजर आ रहे हैं।

दरअसल सोमवार दोपहर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट का मौसम अचानक बदल गया। आकाश में काले घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई।



Related Articles

Back to top button