सेक्स रैकेट का संचालक गिरफ्तार, होटल में चलता था देह व्यापार
मेरठ जनपद में देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे साहिल होटल के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। तकरीबन एक साल पहले शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के साहिल होटल पर पुलिस टीम ने छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था। आरोपी विनोद अरोड़ा तभी से फरार चल रहा था।
Read Also – फिल्म ‘जन्नत की एक्ट्रेस सोनल चौहान ने बिकिनी फोटो शेयर कर बढ़ाया सोशल मीडिया में तापमान, फैंस बोले यह
बताया जा रहा है कि एटीएचक्यू प्रभारी ने होटल मालिक विनोद अरोड़ा को एक सूचना पर गिरफ्तार किया है। विनोद अरोड़ा उपरोक्त साहिल होटल सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर नौचंदी का मालिक है। आरोपी 2019 से वांछित चल रहा था। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।
Read Also – हॉलीवुड स्टार की बेटी ने कराया न्यूड फोटोशूट तो सोशल मीडिया में मची सनसनी, देखें तस्वीर
सीओ कैंट/एएचटीयू संजीव देशवाल ने छापा मारकर होटल के दो संचालकों, चार ग्राहकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कराया गया था। थाना एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने इसकी जांच कराई थी तो व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में सेक्स रैकेट चलने की बात सामने आई थी।
Read Also –कियारा आडवाणी का हॉट अंदाज में जिम से वीडियो हुई वायरल, लोग बोले वैरी हॉट
होटल व्यापारी नेता से जुड़ा होने के चलते इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई थी। जहां से निर्देश मिलने पर सीओ संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार और नौचंदी पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल में छापामारी की थी।




