फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, ऐसे जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इन उत्पादों की कीमतों में गुरुवार को लगातार पांचवे दिन तेजी आई है। इस तरह पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल का भाव करीब 2 रुपये 80 पैसे बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे की तेजी आई है। इससे यह 74 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल भी 60 पैसे की तेजी के साथ 72.22 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल 58 पैसे की बढ़त के साथ 80.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 57 पैसे की बढ़त के साथ 70.92 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में गुरुवार को पेट्रोल 58 पैसे की बढ़त के साथ 75.94 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 54 पैसे की तेजी के साथ 68.17 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां गुरुवार को पेट्रोल 53 पैसे की तेजी के साथ 77.96 रुपये प्रति लीटर पर व डीजल 51 पैसे की तेजी के साथ 70.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी से सटे शहर नोएडा में गुरुवार को पेट्रोल 46 पैसे की बढ़त के साथ 76.15 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 46 पैसे की ही तेजी के साथ 66.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में भी गुरुवार को पेट्रोल में 46 पैसे की तेजी आई है, जिससे यह 73.32 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। यहां डीजल भी 46 पैसे की ही बढ़त के साथ 65.36 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को पेट्रोल व डीजल दोनों की कीमतों में तेजी आई है। यहां पेट्रोल 78.37 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.02 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां गुरुवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 80.74 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.14 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर लखनऊ में गुरुवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 76.05 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 66.06 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।


