बिजनेस

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में आई 28 प्रतिशत की बेतहाशा गिरावट

श के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में पिछले दो महीने में 19 अरब डॉलर की गिरावट

कोरोना महामारी से वैश्विक अर्थवस्था डांवाडोल हो गई है। लॉकडाउन के कारण उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं और लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। डगमगाती अर्थव्यवस्था के कारण शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आ रही है। इस गिरावट ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में भी सेंध मार दी है। इसी कारण देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में पिछले दो महीने में 19 अरब डॉलर की गिरावट आ गई।

प्रतिदिन 30 करोड़ डॉलर के हिसाब से आई गिरावट

कोरोना वायरस महामारी के कारण मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 28% की कमी आई है। विगत दो महीने में अंबानी की कुल संपत्ति में 30 करोड़ डॉलर प्रतिदिन के हिसाब से कुल 19 अरब डॉलर की कमी आई है।ऐसे में वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति घटर 48 बिलियन डॉलर पर आ टिकी है

Related Articles

Back to top button