मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे बड़े 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल, बोले यह
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 64.6 अरब डॉलर (4926 अरब रुपये) के मालिक हो गए हैं। इसके साथ ही अब वह दुनिया के 9वें सबसे अमीर की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो इस समय भारत के मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे बड़े 10 अमीरों की लिस्ट में एकलौते एशिया के कारोबारी हैं।
गौरतलब है कि लॉक डाउन के बावजूद पिछले तीन माह में आए रिलायंस के शेयरों में तेजी की वजह से मुकेश अंबानी के नेटवर्थ 30 अरब डॉलर जो करीब 2288 अरब रुपये से अधिक बढ़ी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी ने खुद को अगले साल तक पूरी तरह कर्ज मुक्त करने के लक्ष्य को अभी ही हासिल कर लिया है। इसको लेकर कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बयान जारी किया है और कहा कि 31 मार्च 2021 तक कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने के वादे को बहुत पहले ही पूरा कर लिया है।
मुकेश अंबनी ने कहा, “आज मुझे ये एलान करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने शेयरहोल्डर्ड के साथ जो वादा था कि रिलायंस को 31 मार्च 2021 तक कर्जमुक्त बनाएंगे, उसे बहुत पहले ही पूरा कर लिया गया है।

