जबरदस्त इंजन के साथ लांच हो रही मारुती स्विफ्ट, हुवे कई नए फेरदबल, जानें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जल्द ही Swift को नए अवतार और अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। पिछले काफी समय से बाजार में इस मॉडल की चर्चा चल रही है और टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा भी जा चुका है। अब बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक यह कार लांच की जा सकती है।
Read Also – सोने चांदी के वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानिये क्या हैं दाम
वैसे कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट के इस वर्जन में कई बड़े फेरबदल किए गए हैं. डिजाइन भी चेंज किया गया है. नई गाड़ी में नए फ्रंट ग्रिल का यूज हुआ है। वहीं नई गाड़ी का इंजन पहले की तुलना में अधिक दमदार होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Maruti Suzuki Swift 1.2 लीटर की क्षमता के 4 सिलिंडर युक्त K12N डुअलजेट इंजन से लैस होगी. यह इंजन 90bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। Maruti Suzuki Swift Dezire में पहले कंपनी यह इंजन इस्तेमाल कर चुकी है. आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ यह पेट्रोल इंजन आएगा, जिससे शानदार माइलेज मिलेगी।
Read Also – आम आदमी को फिर मंहगाई की मार, LPG सिलिंडर फिर हुवा इतना महंगा, होगी सब्सिडी में भी कटौती
मौजूदा Maruti Suzuki Swift 21.2 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है. अब कहा जा रहा है कि इसका फेसलिफ्ट मॉडल 23.26 किलोमीटर से लेकर 24.12 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज दे सकती है।
आपको बता दें कि मारूति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki) की बिक्री दिसंबर में 20.2 प्रतिशत बढ़कर 1,60,226 इकाई हो गई. एमएसआई ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 1,33,296 इकाइयां बेची थीं. कंपनी ने बताया है कि घरेलू बिक्री दिसंबर 2020 में 17.8 प्रतिशत बढ़कर 1,46,480 इकाई हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 1,24,375 इकाई थी।


