खेल जगत

इस बात पर काट लिया था माइक टायसन ने काट लिया था कान, खतरनाक बॉक्सर की क्या हो रही वापसी

हाल ही में माइक टाईसन ने एक लाइव चैट के दौरान अपनी वापसी की बात कही है। उन्होंने बताया था कि वे चैरिटी के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं. टायसन इस पैसे से बेघर लोगों की घर बनाने में सहायता करना चाहते हैं। चैरिटी मैच के लिए टायसन लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि टायसन रिंग में हिंसक होने के लिए हमेशा विवादों में रहते थे। 28 जून 1997 को एमजीएम ग्रैंड गार्डन अरेना में हुए हैवीवेट चैंपियनशिप में के मुकाबले में माइक टायसन ने अपने प्रतिद्वंदी इवांडर होलीफील्ड का कान काट लिया था. मैच के तीसरे राउंड में जब टायसन ने होलीफिल्ड को पहली बार काटा तो रैफरी ने मैच रोक दिया। मैच दोबारा शुरू होने के बाद टायसन ने दोबारा होलीफिल्ड काट लिया. टायसन ने इस बार होलीफील्ड के दाएं कान को इतने ज़ोर से काटा था कि होलीफील्ड के कान का उपरी हिस्सा अलग होकर जमीन पर गिर गया।

इस मैच के बाद रैफरी ने टायसन को अयोग्य घोषित कर होलीफील्ड को विजेता घोषित कर दिया था. इस घटना के लिए उन पर 3 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा और एक साल के लिए उनका बॉक्सिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

फिर से साल 1992 में माइक टायसन को 18 साल की मिस ब्लैक अमेरिका पेजेंट प्रतियोगी डेसैरी वॉशिंगटन के रेप के लिए 10 साल की सजा हुई थी और 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था. 3 साल 6 हफ्ते की सजा काटने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

विवादों से उनका हमेशा ही नाता रहा है। एक साल बाद ही टायसन पर एक एक्सीडेंट के दौरान दो लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा, जिसके लिए 5 फरवरी 1999 को उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई. पूर्व हैविवेट चैम्पियन माइक टायसन ने एक बार लाइव प्रोग्राम के दौरान ही टीवी के एंकर को गाली तक दे डाली थी।

https://www.instagram.com/p/B_qAaOHFtwj/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button