
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज अहमदाबाद के मोटेरा स्टेगडियम में है. अभी तक सीरीज में दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों टीमें एक एक मैच जीत चुकी हैं, इस तरह से सीरीज अभी बराबरी पर है. तीसरे मैच को जो भी टीम जीतेगी, वो सीरीज में बढ़त बना लेगी, वहीं इस मैच को जीतने वाली टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच बना लेगी, इसकी भी संभावना है।
read also..राष्ट्रपति ने किया दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का उद्घाटन
भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें चार में जीत और दो में हार का सामान करना पड़ा है. जबकि 6 मैच ड्रॉ रहे हैं. सबसे पहला मैच साल 1983 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुआ था जिसमें भारत को हार मिली थी. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ यहां तीन टेस्ट खेले हैं और दो जीते एक ड्रॉ रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैच में एक जीता और एक हारा है।
read also..Ind Vs Eng – तीसरे टेस्ट मैच की भारत की ये है संभावित प्लेयिंग इलेवन
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबले भी ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ यहां दो मैच खेले गए एक जीता और एक ड्रॉ रहा है. साल 2012 में भारत ने यहां मैच जीता था जबकि साल 2001 का टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 583 बना है और सबसे कम 76 का है. इस मैदान पर वनडे की बात की जाए तो 15 वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया ने सात जीते हैं और 8 में हार का सामना करना पड़ा है।




