बिजनेस

सिर्फ 634 रुपये में बुक कर सकते हैं LPG सिलेंडर, फायदे का है सौदा – cgtop36.com


LPG Gas Cylinder: अगर आपका भी गैस सिलेंडर खरीदने का प्लान है या फिर आप भी होली से पहले सस्ते में एलपीजी सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप सस्ते में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं जी हां आप सिर्फ 634 रुपये में सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आपको बता दें देश की सरकारी तेल कंपनी IOCL ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सस्ता सिलेंडर लेकर आई है। महंगाई के समय में आप इस सिलेंडर को सिर्फ 634 रुपये में खरीद सकते हैं।

वजन में होगा काफी हल्का

इस सिलेंडर का नाम कम्पोजिट सिलेंडर है। यह 14 किलो वाले सिलेंडर से वजन में काफी हल्का है। इस सिलेंडर को कोई भी एक हाथ से आराम से उठा सकता है। यह देखने में भी काफी काफी सुंदर है। घर में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर की तुलना में ये 50 फीसदी हल्का है।

ग्राहकों को मिलेगी 10 किलो गैस

आपको बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडर की कीमत कम होती है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं।

सिर्फ 634 रुपये में मिल जाएगा सिलेंडर
इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपये में ले सकते हैं। इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी फैमिली छोटी है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।



Related Articles

Back to top button