LIC की इस पॉलिसी में 20 लाख गारंटीड रिटर्न, हर दिन लगाने होंगे इतने रुपये – cgtop36.com

LIC देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है. यह देशवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स लॉन्च करती है. यह कई ऐसी पॉलिसी लॉन्च करती है, जिसके तहत पॉलिसीहोल्डर को लाइफ कवर के साथ-साथ अच्छा खासा रिटर्न भी मिलता है. LIC Jeevan Labh Policy एक ऐसी ही पॉलिसी है. दरअसल, यह एक Endowment Policy (एंडोमेंट पॉलिसी) है, जिसमें इंश्योरेंस कवर के साथ सेविंग का ऑप्शन भी मिलता है.
read also – छत्तीसगढ़- शराब के नशे में दमांद पहुंचा ससुराल, महिला के साथ की गंदी हरकतें ,आरोपी गिरफ्तार
आइए इस पॉलिसी के बारे में जानते हैं
LIC ने इस प्रोडक्ट को एक फरवरी, 2020 को लॉन्च किया था. यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस सेविंग प्लान है, जिसमें आपको अट्रैक्टिव प्रोटेक्शन के साथ सेविंग फीचर्स भी मिलते हैं. इस स्कीम में इंवेस्ट करने वाले पॉलिसीहोल्डर की अगर मेच्योरिटी से पहले दुर्भाग्यपूर्ण रूप से मृत्यु हो जाती है तो परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है और पॉलिसीहोल्डर के जीवित रहने पर उसे एकमुश्त रकम दी जाती है. इस स्कीम के तहत पॉलिसी होल्डर लोन भी ले सकता है. इस तरह इस पॉलिसी के तहत लिक्विडिटी का पूरा ध्यान रखा गया है. पॉलिसी की अवधि
यह पॉलिसी तीन टर्म के साथ आती है. आप 16 साल, 21 साल और 25 साल की मेच्योरिटी अवधि के साथ इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. वहीं प्रीमियम के भुगतान की अवधि 10 साल, 15 साल और 16 साल है. इस स्कीम में निवेश के लिए प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर किया जा सकता है.
read also- छत्तीसगढ़- कृषि विभाग को बड़ी सफलता, छापेमारी के दौरान गड़बड़ी ,10 से ज्यादा दुकान सील……
निवेश करने की उम्र
आठ साल से लेकर 59 साल के आयु वर्ग वाला कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है. हालांकि, अगर आप मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो देरी से भुगतान के लिए आपको 15 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है. तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर अगर आप प्रीमियम जमा करते हैं तो आपको 30 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है. निवेशक की मौत होने पर सम इंश्योर्ड के बराबर राशि नॉमिनी को दी जाती है.
निवेश की सीमा
इस स्कीम में आप न्यूनतम दो लाख रुपये के सम इंश्योर्ड के लिए निवेश कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है. इस स्कीम में निवेश पर आपको इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है. जानिए कैसे मिलेंगे 20 लाख रुपये
एलआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आप 20 लाख रुपये का सम-इंश्योर्ड चुनते हैं तो आपको LIC Jeevan Labh Policy में हर महीने टैक्स सहित 7,916 रुपये (रोजाना करीब 262 रुपये) का निवेश 16 साल (प्रीमियम पेमेंट टर्म) तक करना होगा. इसके साथ 25 साल की मेच्योरिटी अवधि चुननी होगी. ऐसे में मेच्योरिटी पर आप गारंटीड 20 लाख रुपये पा सकते हैं. अगर आप मेच्योरिटी तक इस पॉलिसी को रखते हैं और अगर आप दो बोनस मिलते हैं तो आप कुल 37 लाख रुपये तक पा सकते हैं.


