बड़ी ख़बर- डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर

भारतीय रुपया आज अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया है. शुरुआती कारोबार में ये अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.88 प्रति डॉलर पर आ गया है. रुपये में रिकॉर्ड गिरावट के बाद भारी चिंता बन रही है और इसके 85 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे आने का अंदेशा जताया जा रहा है.
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. एक डॉलर की कीमत पहली बार 82.88 रुपये हो गई है. भारतीय रिजर्व बैंक की रुपये की गिरावट को थामने की कोशिशों का नतीजा बहुत कम देखने को मिला है और रुपये में लगातार कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने अब तक के निचले स्तर 82.88 पर पहुंचा। pic.twitter.com/ajpYXJxyuo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.


