बिजनेस

Crude Oil की कीमत में करीब 2.80 प्रतिशत की तेजी, जानें आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम


WTI Crude Oil की कीमत में करीब 2.80 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इसके बाद, दाम 85.54 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया. जबकि, Brent Crude Oil की कीमत में 2.90 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. इसके बाद, कीमत 90.48 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. इस तेजी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल डीजल का रेट जारी कर दिया है.

देश चारो महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये जबकि, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये, जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये, वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर आज सुबह से मिल रहा है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये और डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल की कीमत में 41 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. इसके बाद ये 98.00 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि, डीजल की कीमत में 38 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद 90.14 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे की गिरावट हुई है. यहां पेट्रोल 96.71 रुपये और डीजल 37 पैसे सस्ता होकर 89.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़िए – CGNews – India’s Got Talent Season 10 में अबूझमाड़ के मलखंभ खिलाड़ियों ने जीता दिल, सीएम भूपेश ने की खिलाडियों के लिए यह अपील

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 पैसे की कमी आयी है, यहां पेट्रोल 96.47 रुपये लीटर है. जबकि, डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमतों में मामूली 2 पैसे बढ़त हुई है. इसके बाद, पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 3 पैसे महंगा होकर 92.17 रुपये लीटर मिल रहा है.

आगरा में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता हो गया है. यहां पेट्रोल 96.36 रुपये और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, अजमेर में पेट्रोल की कीमत में 44 पैसे की गिरावट आयी है. इसके बाद, पेट्रोल 108.07 रुपये और डीजल की कीमतों में 39 पैसे की गिरावट के बाद 93.35 रुपये लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़िए – आज शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.



Related Articles

Back to top button