बिजनेस

वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी मे भी मामूली गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर 75 रुपये की गिरावट के साथ 47,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

बता दें कि पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर 0.12 फीसद या 57 रुपये की गिरावट के साथ 48,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

इसके साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह 0.04 फीसद या 21 रुपये की गिरावट के साथ 48,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, 4 सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव इस समय 0.03 फीसद या 13 रुपये की बढ़त के साथ 49,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

Related Articles

Back to top button