सोने-चांदी की कीमतों ने मारी छलांग, जानिए आज की ताजा कीमत |

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है. खरमास में सस्ता सोने का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत 430 रुपये उछल गई. इसके बाद, 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 64,250 रुपये हो गयी है.
इसके साथ ही, 22 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपये चढ़ गई है. इसके बाद, दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,900 रुपये हो गया है. मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 64,250 रुपये है.
वहीं दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 64,400 रुपये, बेंगलुरु में 64,250 रुपये और चेन्नई में 64,850 रुपये हो गयी है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 58,900 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 59,050 रुपये, बेंगलुरु में 58,900 रुपये और चेन्नई में 59,450 रुपये पर बिक रहा है.
चांदी की कीमत में 300 रुपये की तेजी आयी है. इसके बाद, दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 79,500 रुपये पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 81,000 रुपये पर कारोबार कर रही है.
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सोने की कीमत 156 रुपये की गिरावट के साथ 63,522 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2024 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 156 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,522 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 16,286 लॉट का कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,087.50 डॉलर प्रति औंस रह गया. जबकि, चांदी की कीमत 261 रुपये की गिरावट के साथ 75,386 रुपये प्रति किग्रा रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2024 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 261 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 75,386 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 15,377 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.37 प्रतिशत की हानि के साथ 24.55 डॉलर प्रति औंस रह गयी.


