जरा हटके

Social media: लड़कियों में दिखा डांस का जुनून, थार पर चढ़के लगाए जमकर ठुमके

कई बार शादियों में डांस के वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें घर के लोग काफी बेहतरीन डांस करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है।
इसे आप भी देखेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में कुछ लड़कियां गाड़ी पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही है और इस दौरान उनका स्वैग देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको दो लड़कियां एक थार गाड़ी पर डांस करती नजर आ रही है। उसके बाद एक तीसरी लड़की भी चढ़ती है और वह भी डांस करना शुरू कर देती है। ये नजारा किसी बारात का है, जिसमें ये लड़कियां थार को डांस फ्लोर बनाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में डीजे की धुन भी आ रही है, जो कमाल की है।

देखें वीडियो…

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि डांस का जुनून देखने लायक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा डांस करने के लिए थार लेना पड़ेगा। बता दें, इस वीडियो को ‘@memespur_’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 20 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button