बिजनेस

महामारी के दौरान, रेलवे को 36,000 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान, केवल मालगाड़ियां ही राजस्व उत्पन्न करती हैं: रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे

मुंबई। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान रेलवे को 36 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मालगाड़ियों को राष्ट्रीय परिवाहक के लिए वास्तविक रूप से राजस्व उपलब्ध कराने वाला करार दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ एक बुलेट ट्रेन परियोजना को क्रियान्वित किया जाएगा, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा, ‘यात्री ट्रेन खंड हमेशा घाटे में चलती है। चूंकि टिकट का किराया बढ़ने से यात्रियों पर असर पड़ता है, इसलिए हम ऐसा नहीं कर सकते। महामारी के दौरान, रेलवे को 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।’

मंत्री ने कहा, ‘केवल मालगाड़ियां ही राजस्व उत्पन्न करती हैं। महामारी के दौरान इन ट्रेनों ने माल ढोने और लोगों को राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ बुलेट ट्रेन को लेकर उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ शुरू की जाएगी क्योंकि यह लोगों के लिए आवश्यक है। दानवे ने कहा कि रेलवे ने ‘वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर” परियोजना शुरू की गई है, जो नवी मुंबई को दिल्ली से जोड़ेगी।  

Related Articles

Back to top button