खेल जगत

Tokyo Olympics – टोक्यो ओलिंपिक में हो सकते हैं दो गोल्ड मेडलिस्ट, जानिए क्या कहते हैं नए नियम…

एक सप्ताह बाद प्रारम्भ होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेल कई मायनों में अलग होंगे. कोरोना वायरस के खौफ में आयोजित किए जा रहे इन खेलों में नए नियम और कायदे लागू किए जा रहे हैं. लगभग हर खेल के नियमों को कोरोना के खतरे को देखते हुए थोड़ा बहुत बदलाव लाया गया है. हॉकी की अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन FIH भी मेडल विजेता को लेकर कुछ अहम बदलाव किए हैं।

Read Also – अमित जोगी ने सरकार पर बोला बड़ा हमला, संविदा कर्मचारियों के नियुक्ति को लेकर कही बड़ी बात

वही ओलिंपिक में हॉकी स्पर्धा के आयोजन में कई ‘अगर मगर’ से परेशान अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण मामलों के कारण अगर टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी फाइनल रद्द होता है तो दोनों टीमों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थियरे वील ने कहा कि कोरोना मामलों के कारण हॉकी स्पर्धा से नाम वापिस लेने का अधिकार टीमों को होगा।

Read Also – OMG – अगर इस शहर में पहना शरीर में एक भी कपड़ा तो देना होगा जुर्माना, लोग रहते हैं बिना कपड़ों के

टोक्यो ओलिंपिक में हो सकते हैं दो गोल्ड मेडलिस्ट ;

बता दें की टोक्यो ओलिंपिक को आम खेलों से अलग बताते हुए उन्होंने कहा कि टीम में कोरोना के मामले आने पर भी वह खेल सकती हैं. उन्होंने कहा कि नियमों को लेकर काफी ‘ अगर मगर’ है जिस पर स्पष्टीकरण की जरूरत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी नौबत ही नहीं आयेगी जब किसी टीम को कोरोना के कारण नाम वापिस लेना पड़ेगा।

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘ये खेल आम खेलों से अलग है. ये ओलिंपिक इतिहास में दर्ज हो जाएंगे. यह पहले जैसे ओलिंपिक नहीं है. सभी खिलाड़ियों और संबंधित लोगों को पता है कि उनका और लोगों का स्वास्थ्य दांव पर है.’

साफ नहीं है नियम ;

इसी बीच कोरोना के कारण हॉकी टीम के नाम वापिस लेने संबंधी नियम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘कोई आंकड़ा तय नहीं है. यह टीम पर निर्भर करता है. छह, सात मामले आने पर भी टीम खेल सकती है. पूरी टीम प्रभावित होने पर ही नाम वापिस लेने की नौबत आयेगी.’ एफआईएच द्वारा बनाये गए खेल विशेष नियमों ( एसएसआर) के तहत अगर कोई टीम पूल मैच नहीं खेल पाती है तो दूसरी टीम को 5-0 से विजयी माना जायेगा. दोनों टीमें नहीं खेल पाती हैं तो इसे गोलरहित ड्रॉ माना जायगा. टीमें बाकी पूल मैच खेल सकती हैं.

Related Articles

Back to top button