अभिनेता रघुबीर यादव की पत्नी ने फिर लगाए गंभीर आरोप, कह दी इतनी बड़ी बात
अभिनेता रघुबीर यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा खड़गे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच विवाद सुलझता नहीं दिख रहा
अभिनेता रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्मों का काम फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी दुखी और सुर्खियों में हैं। अभिनेता रघुबीर यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा खड़गे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। एक्टर का तलाक का मामला काफी बिगड़ गया है।
Read Also – OMG – अगर इस शहर में पहना शरीर में एक भी कपड़ा तो देना होगा जुर्माना, लोग रहते हैं बिना कपड़ों के
एक्टर की पत्नी ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। हाल ही में पूर्णिमा ने कहा कि उन्हें एलिमनी के पैसे नहीं मिल रहे हैं। इस बारे में रघुबीर यादव ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्टस के मुताबिक, उनकी पत्नी पूर्णिमा अधिक पैसे की मांग कर रही हैं। लेकिन पूर्णिमा का कहना है रघुबीर उनको पैसे देना नहीं चाहते हैं।
Read Also – बंदरों की उछल कूद तो आपने देखी ही होगी, पर क्या आपने कभी बंदर को शराब पीते सुना है…? देखिए ये पूरी न्यूज
वकील शालिनी देवी ने कहा पूर्णिमा ज्यादा पैसे की मांग कर रही है। वह इसके लिए उनको परेशान कर रहे हैं। उनके अनुसार रघुबीर जान बूझकर ये सब कर रहे हैं। रिपोर्टस से बात-चीत के दौरान पूर्णिमा ने कहा ‘पिछले साल, ऐसा समय आया था जब मुझे पांच महीने तक एलिमनी नहीं मिली थी। इस देरी की वजह से मैं यारी रोड स्थित घर का किराया समय पर नहीं दे पाई और मुझे काफी भला-बुरा सुनना पड़ा। मैं लोन पर जी रही हूं। साथ ही मुझे अपना सोना गिरवी रखना पड़ा।
Read Also – अमित जोगी ने सरकार पर बोला बड़ा हमला, संविदा कर्मचारियों के नियुक्ति को लेकर कही बड़ी बात
उन्होंने कहा कि इस साल भी मैं 4 महीने का किराया नहीं दे पाई। कोर्ट में तारीख से दो महीने पहले मुझे 80 हजार दिए गए थे। बात-चीत के दौरान रघुबीर यादव की वकील शालिनी देवी ने कहा कि ‘पूर्णिमा बहुत ज्यादा पैसे मांग रही हैं। यही वजह है कि एलिमनी केस इतने सालों से चला आ रहा है। रघुबीर 71 साल के हैं और पूर्णिमा को यह बात समझनी चाहिए।‘




