बिजनेस

एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन के 84 दिनों का प्रीपेड प्लान में चुने अपने लिए बेहतर ऐसे

एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन के 84 दिनों का प्रीपेड प्लान है, जानिए इन प्रीपेड प्लान में कौन है आपके लिए बेस्टः

एयरटेल का 698 रुपये का प्लान

एयरटेल 698 रुपये के प्लान के तहत अपने ग्राहकों को असीमित कॉलिंग बेनिफिट्स और 100 डेली एसएमएस के साथ 2GB डेटा प्रति दिन देता है. इसके अलावा, इस प्लान के तहत यूजर एयरटेल एक्सस्ट्रीम सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं और उन्हें फ्री हेलो ट्यून की सुविधा भी मिलती है। यूजर को विंक म्यूजिक के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के अलावा, इस प्लान में शॉ एकेडमी के साथ फ्री कोर्स और फास्टैग पर 150 रुपये कैशबैक का लाभ भी मिलता है. यह प्लान कुल 84 दिनों की वैधता के साथ आता है.

वोडाफोन 699 रुपये वाला प्लान

प्रमोशनल ऑफर के कारण वोडाफोन के 84 दिन के 699 रुपये वाले प्लान में यूजर को 4GB डेली डेटा (2 जीबी प्लान + 2 जीबी डबल डेटा ऑफर बेनिफिट) मिलता है. इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स और 100 डेली एसएमएस की सुविधा मिलती है. इन सबके अलावा, कंपनी अपने ग्राहकों को वोडाफोन प्ले सर्विस ऑफर करती है, जो प्रति वर्ष 499 रुपये कीमत की है और Zee5 का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है.

रिलायंस जियो 599 रुपये का प्लान

84 दिन की प्रीपेड योजना में रिलायंस जियो का 599 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता है, जो कि वोडाफोन के 699 रुपये के प्रीपेड प्लान से 100 रुपये कम है. इस योजना के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड डेटा देती है. प्रति दिन 2 जीबी डेली डाटा खत्म होने के बाद यूजर को 64 kbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है. इस प्लान में यूजर को डेटा बेनिफिट्स के साथ जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स भी मिलता है. इसके अलावा, 3000 मिनट की गैर-जियो एफयूपी कॉलिंग मिनट की सुविधा भी है. साथ ही, 100 डेली एमएमएस, Jio TV, Jio Saavn जैसी अन्य सुविधाएं भी कंपनी ऑफर करती हैं.

Related Articles

Back to top button