BSNL का ये प्लान है ताबड़तोड़, 72 दिन की वैलिडिटी के साथ ये सुविधा, जानें
अगर आप हर महीने रिचार्ज करने से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए काफी लाभदायक है। BSNL ने रिपब्लिक डे के मौके पर अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। आप को बता दे की कंपनी ने अपने दो लॉन्ग टर्म प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। इस मामले में BSNL ने एयरटेल जियो और वोडाफोन आइडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार BSNL का बड़ा ऐलान 72 दिन ज्यादा मिलेगी वैलिडिटी
RAED ALSO – एक बार फिर से बड़े पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत ऐसे
दूसरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL ने 2,399 रुपये वाले लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में किया बदलाव। यह कंपनी 72वें रिपब्लिक डे के मौके पर इस प्लान के साथ 72 दिन की ज्यादा वैलिडिटी दे रही है। यानी अब 2,399 रुपये वाले प्लान में 365 की जगह अब 437 दिन की वैलिडिटी दी जाएगी। आप को बता दें कि ये एडिशनल 72 दिन की वैलिडिटी प्रमोशनल ऑफर के तौर पर दिया जा रहा है । ये ऑफर 31 मार्च 2021 तक वैलिड रहेगा।कंपनी द्वारा इस प्लान में एक और नया बदलाव किया गया है। इस प्लान में पहले रोज 250 मिनट मिलते थे । जिसको हटाकर इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर बिना FUP अनलिमिटेड ( Unlimited ) फ्री कॉलिंग कर दी गई है। इसके साथ ही इस प्लान में 3 GB डेटा भी रोजाना दिया जाएगा।
RAED ALSO –एनएमडीसी बना सैप-एस/4 हाना प्लेटफार्म पर ईआरपी लागू करने वाला पहला पीएसई
BSNL ने 1,999 रुपये वाले प्लान में भी कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी में 21 दिन एक्सट्रा जोड़कर अब 365 दिन की जगह 386 दिन कर दिया गया है। 2,399 रुपये वाले रिचार्ज की तरह बाकी सुविधाएं भी दी जाएंगी।BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक और प्लान बनाया है। जिसमे रिचार्ज कर पूरे साल अनलिमिटेड बात कर सकते हैं। BSNL का 365 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 365 दिन यानी एक साल की वैलिडिटी दे रहा है
RAED ALSO –State bank of India ने होम लोन की दरें की सस्ती, घर लेना अब होगा आपके लिए ऐसे आसान
इस प्लान में कॉलिंग के तौर पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। ये प्लान कॉम्बो रिचार्ज पैक के साथ आता है। इस प्लान पर 2GB डेटा रोजाना मिलेगा और 100 SMS डेली मिलेंगे।गौर करने वाली बात है कि प्लान के साथ मिलने वाली सभी फ्री सेवाएं सिर्फ 60 दिनों के लिए मान्य हैं। लेकिन इसकी वैलिडिटी 365 दिन लिए है।


