सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, फिर बढ़े दाम, जानिये कीमत
कल सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिला। 16 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 135 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 50798 रुपये के स्तर पर खुला और बाद में 242 रुपये तेज होकर 50905 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के हाजिर भाव में सुबह 1149 रुपये का बड़ा उछाल आया था, उसमें शाम को और बढ़ोतरी हो गई। चांदी आज 1399 रुपये प्रति किलो उछल कर 61558 रुपये पर बंद हुई। 16 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
16 अक्टूबर का लेटेस्ट रेट
16 अक्टूबर का रेट 15 अक्टूबर का रेट रेट में बदलाव
Gold 999 (24 कैरेट) 50905 50663 242
Gold 995 (23 कैरेट) 50701 50460 241
Gold 916 (22 कैरेट) 46629 46407 222
Gold 750 (18 कैरेट) 38179 37997 182
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29779 29638 141
Silver 999 61558 Rs/Kg 60159 Rs/Kg 1399 Rs/Kg
दिल्ली सर्राफा बाजार में तीन दिन से लगातार गिर रहा सोना आज उठ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मजबूती के कारण राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 324 रुपये बढ़कर 324,704 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी 1,598 रुपये से बढ़कर 62,972 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,910 अमेरिकी डॉलर पर और चांदी 24.35 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, “यूरोप में ताजा लॉकडाउन के उपायों के डर से कोरोनोवायरस के मामलों में मौजूदा बाजार अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है।”
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 50,665 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर का सोना वायदा भाव 47 रुपये यानी 0.09 फीसद घटकर 50,665 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 14,585 लॉट के लिए कारोबार किया गया। हालांकि, न्यूयार्क में सोना 0.10 फीसद बढ़कर 1,910.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
शुक्रवार को कारोबारियों के सौदा बढ़ाए जाने से चांदी की कीमत 461 रुपये की तेजी के साथ 61,996 रुपये प्रति किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिए चांदी का भाव 461 रुपये यानी 0.75 फीसद की गिरावट के साथ 61,996 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 15,581 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वाायदा कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण घरेलू बाजार में मांग की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.71 फीसद की तेजी के साथ 24.40 डालर प्रति औंस रही।

