बिजनेस

भारत और ​एशिया के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडाणी को बड़ा झटका,कंपनी के 43500 करोड़ शेयर फ्रीज़

भारत और ​एशिया के दूसरे सबसे अमीर गौतम अडाणी को बड़ा झटका लगा है।अडाणी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने तीन विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, इससे अडाणी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। उनकी कई कंपनियों में लोअर सर्किट तक लग गया है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही अडाणी एंटरप्राइज के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई, जिससे लोअर सर्किट लग गया।इसके बाद अडाणी ग्रीन में भी लोअर सर्किट लगा। बताया जा रहा है कि जिन तीन कंपनियों के खाते फ्रीज हुए हैं, उन तीनों की एडानी एंटरप्राइजेज में 6.82 फीसदी, अडाणी ट्रांसमिशन में 8.03 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 5.92 फीसदी और अडाणी ग्रीन में 3.58 फीसदी हिस्सेदारी है।एनएसडीएल की वेबसाइट के अनुसार, इन खातों को 31 मई को या उससे पहले ही फ्रीज कर दिया गया था। खाते फ्रीज होने से ये फंड अब न तो अपने खाते के शेयर बेच सकते हैं और न ही नए शेयर खरीद सकते हैं। ये तीन फंड्स बाजार नियामक सेबी में विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स के तौर पर रजिस्टर्ड हैं और मॉरीशस से अपना कामकाज चलाते हैं।

Related Articles

Back to top button