जुलाई 21 में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद, निपटा लीजिए अपने सारे काम, देखें सूची..
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं जुलाई के महीनें कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे। ताकि समय रहते आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम निपटा लें।
इस जुलाई में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद – जुलाई में बैंक आधे महीने तक बंद ही रहने वाले हैं, यानी 31 दिनों में बैंक 15 दिन बैंक में छुट्टियां ही रहेंगी। इससे पहले कि आप बैंक ब्रांच जाएं और गेट पर ताला मिले, आप पहले ही इन छुट्टियों के बारे में पूरी तरह जान लें। इसमें सभी राज्यों के हिसाब से छुट्टियां दी गई होती हैं।
इस महीने पड़ेंगे 9 त्योहार –
इस साल जुलाई में 9 दिन बैंक त्योहारों की वजह से बंद रहेंगे। बाकी 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी। इस तरह बैंक कुल 15 दिन तक कामकाज नहीं करेंगे। बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखने के लिए आप रिजर्व बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर विजिट कर सकते हैं।
12 जुलाई 2021 इंफाल और भुवनेश्वर कांग (रथयात्रा)/रथ यात्रा
13 जुलाई 2021 गैंगटॉक भानु जयंती
14 जुलाई 2021 गैंगटॉक द्रुक्पा त्चची
16 जुलाई 2021 देहरादून हरेला
17 जुलाई 2021 अगरतला और शिलांग यू तिरोट सिंग डे/खारची पूजा
19 जुलाई 2021 गैंगटॉक गुरु रिम्पोछे थुंगा सेंचु
20 जुलाई 2021 कोच्ची, जम्मू, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर बकरीद
21 जुलाई 2021 आईजॉल, कोच्ची, तिरुवनंतपुरम और गैंगटॉक के अतिरिक्त सभी राज्य बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) (ईद-उल-अदा)
31 जुलाई 2021 अगरतला केर पूजा
वहीं शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं। चार जलाई, 11 जलाई, 18 जलाई और 25 जलाई को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 10 जलाई को माह का दूसरा शनिवार है और 24 जलाई को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


