बिजनेस

जनवरी में इन 9 दिनों को बंद रहने वाले हैं बैंक, निपटा लीजिये अपना काम

इस जनवरी भर में छुट्टियों की संख्या भी काफी है. रिजर्व बैंक ने अपना हॉलीडे कैलेंडर का ऐलान कर दिया है. इसके मुताबिक इस माह बैंक कम से कम 9 दिन बंद रहने वाले हैं. यानि 9 दिन ऐसे हॉलीडे हैं जो पूरे देश में मान्य हैं वहीं देश के कई और हिस्सों में इससे भी ज्यादा छुट्टियां पड़ने जा रही हैं, तो अगर आप जनवरी में बैंक का कोई काम निपटाने की योजना बना रहें तो पहले ध्यान से देख लें कि किस दिन आपका ब्रांच खुला रहेगा।

1 जनवरी: पूरे देश में नए साल की छुट्टी
2 जनवरी: रविवार
4 जनवरी: लुसूंग के चलते सिक्किम में बंद रहेंगे बैंक
8 जनवरी: दूसरा शनिवार
9 जनवरी: रविवार
11 जनवरी: मिशनरी डे (मिजोरम)
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद की जयंती
14 जनवरी: मकर संक्रांति/पोंगल (ज्यादातर राज्यों में बंद रहेंगे बैंक)
15 जनवरी: उत्तरायण, माघे संक्रांति, संक्रांति पोंगल, तिरुवल्लुर डे (पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)
16 जनवरी: रविवार.
18 जनवरी: ताई पूसम (तमिलनाडु)
22 जनवरी: चौथा शनिवार
23 जनवरी: रविवार
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
30 जनवरी: रविवार
31 जनवरी: मे-दाम-मे-फी (असम)

बैकिंग कार्य सुचारु रुप से चलें इसलिये रिजर्व बैंक पहले से ही पूरे साल की छुट्टियों का ऐलान करता है. बैंकों में दो तरह की छु्ट्टियां घोषित की जाती हैं. जिसमें एक पूरे देश में मान्य होती है, वहीं दूसरी राज्य सरकारों द्वारा घोषित होती हैं और ये उनके अधिकार क्षेत्र में मान्य होती हैं. आमतौर पर रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. अगर पूरे साल के कैलेंडर पर नजर डालें तो इन वीकेंड के अलावा साल 2022 में कुल 34 छुट्टियां पड़ेंगी हालांकि इसमें नेशनल और राज्यों द्वारा जारी छुट्टियां दोनो शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button