iPhone 14 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने के लिए Apple तैयार, क्या कीमत होगी सस्ती?

Apple अपने फ्लैगशिप iPhone 14 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने के लिए तैयार है. कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि ये डिवाइस भारत में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में स्थित कॉन्ट्रैक्ट-मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन के कारखाने में बनाए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मेड-इन-इंडिया आईफोन 14 स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा.
भारत में निर्मित फोन भारतीय बाजार और निर्यात दोनों के लिए होंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऐपल ने एक बयान में कहा, ‘हम भारत में आईफोन 14 के निर्माण को लेकर उत्साहित हैं.’
बता दें कि भारत में आईफोन बनाने के लिए ऐपल के पास 3 ग्लोबल पार्टनर-Wistron, Foxconn और Pegatron हैं. भारत में भी यही कंपनियां आईफोन असेम्बल करती हैं. गौरतलब है कि ऐपल लंबे समय से आईफोन को प्रोडक्शन को चीन से बाहर फैलाने की कोशिश कर रहा है.
Apple set to manufacture its latest iPhone 14 in India
Read @ANI Story | https://t.co/YFnfKB0D9k#iPhone14Pro #iPhone14 #Apple #iPhone #India #AppleInIndia #AppleiPhone pic.twitter.com/9pvM2tOvog
— ANI Digital (@ani_digital) September 26, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.


