Twitter के बिकने के बाद कंपनी के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने ट्वीट कर कही ये बात – cgtop36.com

एलन मस्क द्वारा ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदे जाने के बाद ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने इस फैसले का समर्थन किया है। जैक ने ट्वीटर करके लिखा, मैं इसको लेकर काफी खुश हूं कि ट्विटर लोगों की सेवा जारी रखेगा, दुनियाभर में और अंतरिक्ष में भी यह लोगों की बातचीत को जारी रखेगा। एलन का लक्ष्य है कि एक ऐसे प्लेटफॉर्म को तैयार किया जाए जिसपर अधिक से अधिक लोग भरोसा कर सके, यह अच्छा कदम है। पराग अग्रवाल का भी यही लक्ष्य है, इसीलिए मैंने उन्हें चुना था। आप दोनों लोगों का शुक्रिया कि आप कंपनी को असंभव परिस्थितियों से बाहर लेकर आए। यह सही रास्ता है, मैं अपने पूरे तहेदिल से यही मानता हूं।
गौर करने वाली बात है कि ट्विटर को एलन मस्क ने कुल 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है,जोकि उद्योग जगत के इतिहास में सबसे बड़ी डील है, जिसे पूरी तरह से 100 फीसदी कैश में पूरा किया गया है। खुद एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव पिछले साल दिया था। हालांकि इसके कुछ प्रमोटर्स ने मस्क के प्रस्ताव का विरोध किया था, लेकिन आखिरकार मस्क ने ट्विटर को खरीदने में सफलता हासिल की है। ट्विटर की डील फाइनल होने के बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा, मेरा मानना है कि मेरे सबसे बड़े और सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी ही लोकतंत्र का मूलभूत आधार है, मुझे खुशी है कि ट्विटर इस स्तंभ को बरकरार रखेगा। वहीं ट्विटर के बिकने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी का भविष्य अनिश्चित है, मेरे पास आपके सभी सवालों के जवाब नहीं है, लेकिन जबतक यह डील पूरी होगी मैं आपके साथ हूं।


