बिजनेस

सोने के आयात में 99% की जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या है वजह

देश में सोने के आयात में सालाना आधार पर 99 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। समाचार एजेंसी रायटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रतिबंधित होने और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन की वजह से आभूषण दुकानों के बंद होने के कारण आयात में यह उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को रायटर को इस बात की जानकारी दी है। भारत दुनियाभर में सोने का दूसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर है। सूत्र ने बताया कि मई महीने में सोने का निर्यात महज 1.4 टन का रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 133.6 टन पर था। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि वैल्यू के संदर्भ में बात की जाए तो मई में सोने का आयात 7.631 करोड़ डॉलर का रहा, जो एक साल पहले मई के महीने में 4.78 अरब डॉलर का था।
गौरतलब है कि दिल्ली के सोने के हाजिर बाजार दो माह से अधिक समय के अंतराल के बाद सोमवार से खुल गए हैं।

सोने के हाजिर बाजार लॉकडाउन-1 को लागू किए जाने के समय से बंद थे। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। हालांकि, अब लॉकडाउन से जुड़ी शर्तों में काफी ढील दी गई है, जिसके बाद हाजिर बाजार खुले हैं।

समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने सोमवार को कहा, ”भारत में सोने के हाजिर बाजार के फिर से खुलने के संकेत देखने को मिल रहे हैं क्योंकि सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार की कई दुकानें खुलीं।”

Related Articles

Back to top button