देशभर के बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण मार्च में पूरे एक सप्ताह के लिए बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल तो हालांकि 11 से 13 मार्च तक है, लेकिन इन तारीखों के आगे पीछे की तारीखों में अवकाश पड़ने के कारण पूरे सप्ताह बैंकों के कामकाज प्रभावित रहेंगे।
गौरतलब है कि बैंककर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर मार्च की 11 तारीख से 13 तारीख तक यानी तीन दिनों का हड़ताल तय रखा है। इसकी घोषणा काफी पहले हो चुकी है।
इसके ठीक पहले यानी 10 तारीख को होली का अवकाश रहेगा। 13 के बाद 14 तारीख को माह का सेकंड सटरडे होने के कारण अवकाश रहेगा। 15 को रविवार और रंगपंचमी भी है, इसलिए भी अवकाश रहेगा। यानी 10 से लेकर 15 मार्च तक बैंकों का बंद रहना तय है।
होली के एक दिन पहले यानी 9 मार्च को होलिका दहन के कारण भी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन के बाद अवकाश जैसा माहौल रहता है। इसका असर भी बैंकों पर पड़ेगा। कुल मिलाकर मार्च में पूरे एक सप्ताह बैंकों के कामकाज प्रभावित रहेंगे और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।



