आज से देश में 5 बड़े बदलाव, एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी, बैंकिंग सेक्टर में भी आएगा बदलाव, जानें

जुलाई का महीना (July 2023) शुरू हो चुका है और हर महीने की तरह ये महीना भी कई बड़े बदलावों को लेकर आया है. इनमें रसोई से लेकर आपके बैंक खाते से जुड़े बदलाव तक शामिल हैं. 1 जुलाई 2023 यानी महीने के पहले ही दिन से लागू होने वाले ये चेंज (Rules Change From July 1) आम जनता पर जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. आज से होने वाले इन चेंज में सबसे बड़ा बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा है, दरअसल, HDFC बैंक और HDFC LTd का विलय आज से प्रभावी हो रहा है. आइए इनके बारे में विस्तार से समझते हैं…
LPG की कीमतों में बदलाव नहीं
तेल और गैस वितरण कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं, जिसका असर देशभर में देखने को मिलता है. इस बार कंपनियों ने LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. मतलब घरेलू और कॉमर्शियल दोनों एलपीजी सिलेंडरों की कीमत स्थिर रखी गई है. गौरतलब है कि बीते लगातार दो महीने कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करके राहत दी थी.
बीते महीने की पहली तारीख यानी 1 जून 2023 को सिलेंडर 83.5 रुपये सस्ता कर दिया गया था, जबकि इससे पहले 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 172 रुपये की कटौती की गई थी. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले LPG Cylinder की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था.
वहीं 1 जुलाई से एक और बड़ा बदलाव बैंकिंग सेक्टर में हुआ है. देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के साथ हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी HDFC Ltd का मर्जर प्रभावी हो गया है. इस विलय के बाद बैंक की सभी ब्रांच में एचडीएफसी लिमिटेड की सेवाएं मिलने लगेंगी. मतलब, एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में लोन, बैंकिंग समेत अन्य सभी सर्विसेज मुहैया कराई जाएंगी. एचडीएफसी लिमिटेड और इस मर्जर इफेक्टिव होने के बाद HDFC Bank दुनिया के मोस्ट वैल्यूएबल बैंकों की लिस्ट में शामिल हो गया है. अब HDFC Bank दुनिया का चौथा सबसे वैल्यूएबल बैंक बन जाएगा.
ब्लूमबर्ग के अनुसार, बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 14.09 लाख करोड़ हो गया है. विलय के बाद अब बैंक के पास लगभग 12 करोड़ ग्राहक हो जाएंगे. गौरतलब है कि इस विलय से ऐन पहले एचडीएफसी ग्रुप के चेयरमैन दीपक पारेख ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने शुक्रवार को शेयर होल्डर्स को पत्र लिखकर उन्होंने लिखा, ‘टाइम टू हैंग माय बूट्स…’
निवेश के सबसे अच्छे विकल्पों में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को ज्यादा अहमियत दी जाती है. ऐसा हो भी क्यों न, तमाम बैंक इन पर ग्राहकों को शानदार ब्याज जो ऑफर करती हैं. आज एक जुलाई 2023 से एक इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट में FD से भी अच्छी ब्याज मिलने वाला है. हम बात कर रहे हैं आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड 2022 (RBI Floating Rate Savings Bonds 2022) की, इसकी ब्याज दर भले ही नाम की तरह ही स्थिर नहीं है और समय-समय पर ये बदलती रहती हैं. फिलहाल, इस पर 7.35 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है, जो 1 जुलाई से 8.05 फीसदी किया गया है.
15 दिन बैंकों में काम-काज पर ब्रेक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 में पड़े वाले बैंक हॉलिडे (Bank Holiday In July 2023) लिस्ट जारी कर दी है. इस महीने देशभर के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न आयोजनों या पर्वों के चलते कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में रविवार के साथ दूसरे और चौथे शनिवार के साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं.
केंद्र सरकार ने क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) को देशभर में लागू करने का ऐलान किया है, ये आज पहली जुलाई से लागू किया जाना है. इसके बाद सभी फुटवियर कंपनियों के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर नियमों का पालन करना जरूरी होगा. यानी 1 जुलाई 2023 से देश भर में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों की मैन्युफैक्चरिंग और उसकी बिक्री पर रोक लगेगी.


