मनोरंजन

टूटी फूटी अंग्रेजी बोलने वाली अंगूरी भाभी की एजुकेशन जान दंग रह जाओगे आप

अंगूरी भाभी का किरदार हमेशा से ही खूब लोगों के बिच खासा चर्चित किरदार है. उनका बौड़मपना लोगों को खूब हंसाता है तो बार बार अंग्रेजी के टूटे फूटे शब्द लोगों को खूब गुदगुदाती है। अंगूरी भाभी मोहल्ले पर ही नहीं बल्कि पुरे शो के दर्शकों के दिलो पर भी खूब राज कररही हैं। बता दें कि जिस अंगूरी भाभी की बात हो रही है उनकी पढाई के बारे में जानकर चौंक जाओगे आप भी।

अगर हम शुभांगी अत्रे की पढ़ाई की बात करें तो वो खूब पढ़ी लिखी हैं. उनका एजुकेशन जाकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मध्यप्रदेश की रहने वालीं शुभांगी अत्रे ने MBA किया है. लेकिन चूंकि उन्हें शुरू से ही एक्टिंग में रूचि थी लिहाजा मुंबई आकर उन्होंने अपने सपने को सच करने की ठान ली थी और आज वो इस सपने को साकार कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि शुभांगी अत्रे ने कुछ साल पहले इस शो को ज्वाइन किया था. उससे पहले इस किरदार को शिल्पा शिंदे निभा रही थीं. तब शायद ही कोई जानता था कि शुभांगी अत्रे इसे निभा पाएंगीं या नहीं लेकिन उन्होंने खुद को साबित किया और आज वो दिलो पर अंगूरी भाभी बनकर राज कर रही हैं। एमबीए की पढ़ाई कर चुकी शुभांगी ने बिजनेसमैन पीयूष पूरे से शादी की है। कपल की 14 साल की एक बेटी है, जिसका नाम आशी है। आशी पढ़ने में बहुत तेज है और साइंटिस्ट बनना चाहती है। शादी के बाद पति पीयूष पूरे अपने बिजनेस के चलते इंदौर शिफ्ट हुए और फिर वहीं बस गए।

इतना ही नहीं शुभांगी अत्रे को इस शो में अच्छी खासी फीस भी मिलती है. उनकी एक एपिसोड की फीस 40 से 50 हजार रुपए हैं. वो लगभग हर एपिसोड में नजर आती हैं और इस तरह महीने में वो लाखों कमाती हैं। बता दें कि शुभांगी अत्रे शादीशुदा हैं और उनकी 14 साल की एक बेटी भी हैं। शुभांगी परिवार के साथ मुंबई में ही रहती हैं और खुशहाल जिंदगी जीती हैं।

Related Articles

Back to top button