क्या मैडॉक के नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, वीडियो हुवा Viral

भूल भुलैया 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन जबरदस्त चर्चाओं में बने हुए हैं। 20 मई को रिलीज हुई उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार सफलता को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें आने वाले दौरा का सुपरस्टार के रूप में भी देखने लगें हैं साथ ही उन्हें कई बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं।
सोमवार शाम को अभिनेता को मैडॉक ऑफिस के बाहर देखा गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कायसों का भी दौरा शुरू हो गए हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि, कार्तिक आर्यन मैडॉक के किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।
हालांकि अभी उनके और मैडॉक के किसी भी नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। कार्तिक आर्यन की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते हुए ऑफिस के अंदर चलते जाते हैं।
Blockbuster hero, @kartikaaryan seen arriving for a meeting at Maddock office to…
Blockbuster hero, @kartikaaryan seen arriving for a meeting at Maddock office today!
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.






