Breaking News

शराब कोचिया को किया गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब और 150 बोरी महुआ पास किया गया नष्ट |


पलारी पुलिस रेड में ग्राम रामपुर से 01

कुश अग्रवाल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 12.06.2022 को ग्राम रामपुर* में अवैध रूप से अपने घर में महुआ शराब रखे मिलने पर एक कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹6000 कीमत मूल्य का 30 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। इस दौरान आरोपी के घर की सुक्ष्म तलाशी लेने पर 150 बोरी महुआ पास मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया है।

आरोपी ने अपने घर में महुआ शराब बनाने के लिए एक प्रकार से लघु संयंत्र खोल रखा था, इस दौरान घर से भारी मात्रा में बर्तन, गैस सिलेंडर, स्टोव आदि भी बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्र. 302/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- चिंताराम कोसले पिता रामजी कोसले उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना पलारी





Related Articles

Back to top button