inh24छत्तीसगढ़

भाजयुमों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हो रहे घोटाले एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

सोनू केदार अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अव्यवस्था को लेकर भाजयुमो छत्तीसगढ़ एक बार फिर एक्टिव मोड़ पर आ गयी है। भाजयुमों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हो रहे घोटाले एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय मांग को लेकर मंडल स्तर तक भाजयुमो तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलायेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में पर्याप्त व्यवस्था देखने को मिल रही है इससे पहले 1 अनुपस्थित छात्र का चयन सूची में नाम आ गया था जिसके विरोध में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका गया था वही अब पीएससी का मंदिर 10 सूत्री मांगे हैं जिसको लेकर पूरे प्रदेश भर में तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसे राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

भाजयुमो के इस हस्ताक्षर अभियान को सरगुजा भाजपा ने समर्थन दिया और युवाओं के हित में 10 सूत्री मांग को लेकर इनके कार्यक्रम को बल प्रदान करने के लिए पूरा साथ देने की बात कही।

Related Articles

Back to top button